फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कैसा हो पार्षद

Sat, 09 May 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
गौरव
विज्ञापन
कैसा हो पार्षद
विज्ञापन

जनता के बीच रहने वाला और संवेदनशील प्रतिनिधि हो

पार्षद ऐसा होना चाहिए जो हर समय जनता की समस्याओं को सुनने और समझने के लिए उपलब्ध रहे। वार्ड में सफाई, पानी, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं पर लगातार निगरानी रखे। लोगों से सीधा संवाद बनाए रखकर उनकी शिकायतों का समय पर समाधान करना ही एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की पहचान है। - गुरविंदर सिंह, वार्ड 9 बिलासपुर



विकास कार्यों में पारदर्शिता और स्पष्ट सोच हो

एक अच्छे पार्षद के पास अपने वार्ड के विकास को लेकर स्पष्ट योजना होनी चाहिए। विकास कार्यों में पारदर्शिता रखे और सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाए। सड़क, नालियां, पार्क और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। - पुनीत संख्यान, वार्ड 7 बिलासपुर
विज्ञापन





युवाओं और महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता दे

पार्षद ऐसा हो जो युवाओं के लिए खेल और रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर भी ध्यान दे। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और उनकी जरूरतों को समझकर कार्य करना ही अच्छे नेतृत्व की पहचान है। - गौरव, वार्ड 11 बिलासपुर
विज्ञापन




ईमानदार, जवाबदेह और कर्मठ नेतृत्व हो

जनता ऐसे पार्षद का चुनाव करे जो ईमानदारी से काम करे और अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहे। वार्ड की छोटी से छोटी समस्या को गंभीरता से लेकर अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर समाधान करवाना उसकी प्राथमिकता होनी चाहिए। - संजय शर्मा, वार्ड 5 बिलासपुर

-

गौरव

गौरव

गौरव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें