फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बड़ी भराण में बारिश से गिरा कच्चा स्लेटपोश मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से पहले निकाल लिया था सामान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत भलस्वाय के गांव बड़ी भराण में मंगलवार को कच्चा स्लेटपोश मकान भारी बारिश से ढह गया। पंचायत प्रधान रंजीता कुमारी, उप प्रधान जोगेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान बर्फी देवी ने बुधवार को घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश से विक्रम सिंह के मकान की एक दीवार 5 अगस्त को ढह गई थी, जिसका मौका ग्रामीण राजस्व अधिकारी ने कर प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में 5 हजार रुपये दिए थे। अब मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश से विक्रम सिंह का पूरा मकान ढह गया। खतरे को देखते हुए सामान पहले ही निकाल लिया था। ग्रामीण राजस्व अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। पीड़ित परिवार को पूर्व में 5 हजार रुपये की राहत दी थी। अब 10 हजार अतिरिक्त राहत राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें