फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डियारा सेक्टर में घर और दुकान में आग लगने से लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन

तुरंत कार्रवाई की वजह से बच गए दुकान के साथ सटे दो रिहायशी मकान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में मंगलवार सुबह एक घर और निचली मंजिल में बनी दुकान में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल टीम और लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की वजह से दुकान के साथ सटे दो अन्य रिहायशी मकान बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार सुबह लगभग 6:30 बजे की है। दुकान संचालक विमला देवी के परिवार ने देखा कि दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। देखते ही देखते धुएं ने लपटों का रूप ले गया। परिवार के सदस्यों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा सारा सामान राख के ढेर में तब्दील हो चुका था। कंप्यूटर, फोटोस्टेट मशीन, लेमिनेशन मशीन, तीन सिलाई मशीन और जनरल स्टोर का सामान राख हो गया। बताया जा रहा है कि घटना में लगभग 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें