फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ग्लासीं क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब हार्सेज इलेवन के नाम

Mon, 02 Feb 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राइजिंग स्टार उपविजेता, 32 टीमों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के ग्लासीं में महादेव क्रिकेट क्लब ग्लासीं की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब हार्सेज इलेवन ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में हार्सेज इलेवन ने राइजिंग स्टार की टीम को कड़े संघर्ष में पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में राहुल वशिष्ठ को मैन ऑफ द सीरीज जबकि राहुल शर्मा को बेस्ट हिटर के खिताब से नवाजा गया। टूर्नामेंट के समापन समारोह में पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विजेता टीम हार्सेज इलेवन को 11 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम राइजिंग स्टार को 7 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मोमेंटो भी भेंट किए गए। मुख्यातिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और अन्य खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। कई मुकाबले अंतिम ओवर तक रोमांचक बने रहे, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर राजेश शर्मा, विजय पाठक, राहुल वशिष्ठ, कामेश, विजय कुमार, अजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें