फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर का होटल लेक व्यू अब 24 घंटे खुला

Sun, 01 Feb 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर का होटल लेक व्यू अब 24 घंटे खुला-रात को भी मिलेगी बुकिंग और लजीज व्यंजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में बिलासपुर स्थित एचपीटीडीसी का होटल लेक व्यू एक नई शुरुआत कर रहा है। होटल प्रबंधन ने इसे 24 घंटे खोलने का निर्णय लिया है। अब पर्यटकों को दिन या रात किसी भी समय कमरे की बुकिंग और भोजन की सुविधा मिलेगी। प्रदेश के पर्यटन इतिहास में यह पहला अवसर है, जब किसी सरकारी होटल ने बिना समय सीमा के सेवाएं शुरू की हैं।
होटल के प्रबंधक तुलसीराम ठाकुर ने बताया कि यह निर्णय हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार (आईएएस) के निर्देशों के तहत लिया गया है। पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से होटल में कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, ताकि 24 घंटे सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित की जा सकें। होटल लेक व्यू ने वित्तीय मोर्चे पर भी बेहतर प्रदर्शन किया है। 31 जनवरी 2025 तक होटल की कुल बिक्री 1 करोड़ 4 लाख 85 हजार 926 रुपये रही, जबकि चालू वर्ष में अब तक कुल बिक्री बढ़कर 1 करोड़ 36 लाख 9 हजार 108 रुपये तक पहुंच गई है। इस दौरान बिक्री में 31 लाख 23 हजार 182 रुपये की सीधी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, होटल ने इस वर्ष 16 लाख 5 हजार 956 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधन के अनुसार सुविधाओं के विस्तार और पर्यटकों के बढ़ते विश्वास का ही परिणाम है कि होटल की आय में लगातार वृद्धि हो रही है। अब दिल्ली और चंडीगढ़ से मनाली अथवा लेह की ओर जाने वाले पर्यटक रात के किसी भी पहर यहां रुक सकेंगे। होटल में स्थानीय हिमाचली व्यंजनों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के अंतरराष्ट्रीय व्यंजन भी चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे। गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित होटल लेक व्यू से सूर्योदय और सूर्यास्त का मनोरम दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। होटल प्रबंधक तुलसीराम ठाकुर का कहना है कि 24 घंटे सेवाएं शुरू होने से न केवल पर्यटकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि इससे बिलासपुर जिले में पर्यटन और स्थानीय आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें