झंडूता में सैनिक कल्याण समिति के सम्मान समारोह में मौजूद पूर्व सैनिक व वीर नारियां। स्रोत: समित
- फोटो : ट्रामा सेंटर में सांप पकड़ता युक। संवाद
झंडूता में सैनिक कल्याण समिति ने किया सम्मान समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। जनरल जोरावर सिंह सैनिक कल्याण समिति झंडूता की ओर से रविवार को एक निजी होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष कैप्टन हरबंश लाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में प्रधान, वार्ड सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के रूप में निर्वाचित सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया। समारोह में दो वीर नारियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कैप्टन हरबंश लाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत चुनावों में जीत दर्ज करने वाले पूर्व सैनिकों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन करना है। उन्होंने कहा कि सेना से सेवानिवृत्त सैनिक अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना के साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि झंडूता उपमंडल की विभिन्न पंचायतों से निर्वाचित करीब 14 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इनमें कर्म सिंह, जीत राज, राकेश कुमार, तीर्थ राम, महेंद्र कुमार, अशोक कुमार, सुभाष चंद्र, सागर सिंह, रिखी राम, वासुदेव, प्रकाश चंद्र, राम कृष्ण और सिलेंद्र कुमार शामिल रहे। इसके अलावा वीर नारियों में बबीता कुमारी और किरण देवी को सम्मानित किया। समारोह में मौजूद लोगों ने सभी सम्मानित पूर्व सैनिकों को बधाई देते हुए उनके सफल जनसेवा कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।