फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहुंचीं 606 होम आइसोलेशन किट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने होम आइसोलेशन किट का शुभारंभ किया। 606 होम आईसोलेशन किट को जिला प्रशासन की तरफ से सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य ने प्राप्त किया। उपायुक्त रोहित जम्वाल ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के घरों तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को होम आइसोलेशन किट सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन किट में च्यवनप्राश, थर्मामीटर, आयुष काढ़ा, विटामिन सी, कैल्शियम टेबलेट, जिंक टेबलेट, मल्टी विटामिन और सैनिटाइजर हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना पीड़ितों की देखभाल और निगरानी के लिए होम आइसोलेशन किट स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उनके घरों तक पहुंचाई जाएगी। ताकि वे घर में रहकर स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन

किट में मरीजों के मार्गदर्शन के लिए होम आइसोलेशन की स्वयं सहायता पुस्तिका भी है। इस पुस्तिका में कोरोना संक्रमित को होम आइसोलेशन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसमें बताया गया है कि मानसिक तनाव को कैसे दूर करें। स्वास्थ्य की निगरानी कैसे रखें। देखभालकर्ता होम आइसोलेशन पर मरीज की देखभाल कैसे करे। पल्स ऑक्सीमीटर का उपयोग करने के तरीके और जरूरी पोषण चार्ट, रिकवरी प्रक्रिया, परीक्षण चार्ट और ई. संजीवनी ओपीडी उपयोग के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई है। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे होम आइसोलेशन में रह रहे रोगियों की नियमित निगरानी और फोन से संपर्क रखें। ताकि उनके स्वास्थ्य के बारे में निरंतर जानकारी मिलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें