बिलासपुर। जिले में शनिवार को एक विवाहिता ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। वहीं 32 बच्चों और सोलग गांव के 22 लोगों समेत 192 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 339 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में कोरोना कर्फ्यू के चलते कोविड के मामलों में गिरावट आई है। वहीं संक्रमितों के ठीक होने का आंकड़ा भी बढ़ा है।
मिली जानकारी अनुसार घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत नरोला की विवाहिता ने कोविड अस्पताल नेरचौक में कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। वह छह माह की गर्भवती थी। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गर्भपात होने के बाद महिला को बिलासपुर अस्पताल से नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। पंचायत प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में कोविड नियमों के तहत दाह संस्कार कर दिया गया।
सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि शनिवार को रैपिड एंटीजन से 1136 लोगों के टेस्ट किए गए। इनमें 165 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आईजीएमसी शिमला भेजे गए सैंपलों में 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोलग गांव के 22 लोग एक साथ संक्रमित हुए हैं। वहीं जिले में 32 बच्चे भी कोरोना की चपेट में आए हैं।
खल गांव से 38, 7, मालपुर से 33, दून से 53, बलोह से 52, 34, अमरपुर से 46, रोपड़ी से 20, 35, 44, विजयपुर से 37, नंद नंगराव से 59, दयोली से 33 वर्षीय संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा एसीसी बरमाणा 55, बैहल से 15, 58, डोलां से 33, भाखड़ा से 52, रंदोज से 34, मलोह से 53, बरोटा से 56, मतवाणा से 43 वर्षीय संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा तरेड़, लधेड़ा, परनाल, मकोड़, भगेड़ , सुराहड़, कोटलू, घोड़ी, तुगड़ी, पट्टा, खैरीयां, कोटलू, नेरी जजर, रेलवे प्रोजेक्ट गंगुवाल से भी कोरोना मरीज सामने आए हैं।