फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बामटा में बावड़ी को होमगार्ड जवानों ने दिया नया स्वरूप

Thu, 07 May 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बामटा स्थित बावड़ी की सफाई करते होमगार्ड के जवान। संवाद
विज्ञापन
प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 5वीं बटालियन होमगार्ड बिलासपुर की ओर से बामटा स्थित बावड़ी में विशेष सफाई एवं जीर्णोद्धार अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जवानों ने बावड़ी परिसर की साफ-सफाई कर उसे नया स्वरूप दिया।
विज्ञापन

बावड़ी स्थल पर नेचुरल वाटर बॉडीज क्लीनिंग ड्राइव का बैनर लगाकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया। अभियान में होमगार्ड एवं फायर सर्विसेज के जवानों ने श्रमदान करते हुए बावड़ी के आसपास फैली गंदगी, झाड़ियां और अवरोधों को हटाया, ताकि जल स्रोत स्वच्छ और सुरक्षित रह सके। इस मौके पर प्रभारी बटालियन ट्रेनिंग सेंटर बिलासपुर सुरम सिंह मौजूद रहे। उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्राकृतिक जल स्रोत हमारी अमूल्य धरोहर हैं और इनके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि होमगार्ड कमांडेंट सुशील कुमार कौंडल के निर्देशानुसार जिलेभर में ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि पारंपरिक जल स्रोतों को संरक्षित किया जा सके। सुरम सिंह ने कहा कि बढ़ते जल संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच बावड़ियों, कुओं और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों की उपयोगिता और अधिक बढ़ गई है। यदि समय रहते इनकी देखरेख नहीं की गई तो आने वाले समय में जल संकट और गहरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें