फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: एम्स बिलासपुर में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए पोर्टेबल रेडिएशन बैरियर

Tue, 13 Jan 2026 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

एम्स बिलासपुर में अब डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को हानिकारक एक्स-रे रेडिएशन से बचाने के लिए पोर्टेबल रेडिएशन बैरियर तैनात किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर ने अपने चिकित्सा स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग में अब डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को हानिकारक एक्स-रे रेडिएशन से बचाने के लिए पोर्टेबल रेडिएशन बैरियर तैनात किए जाएंगे। संस्थान ने इसके लिए आधिकारिक निविदा जारी कर दी है।

विज्ञापन


कार्डियोलॉजी विभाग में एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी जैसी कैथ लैब प्रक्रियाओं के दौरान एक्स-रे मशीनों का निरंतर उपयोग होता है। लंबे समय तक रेडिएशन के संपर्क में रहना स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। यह नया पोर्टेबल बैरियर हल्के एल्यूमीनियम फ्रेम और उच्च गुणवत्ता वाली लेड (पीबी) परत से बना है, जो रेडिएशन को रोकने में सक्षम है। इसमें 0.50 एमएम पीबी लेड समकक्ष की सुरक्षा परत है, जबकि इसकी विंडो में 2.0 एमएम पीबी का लेड ग्लास लगा होता है।

मोबाइल लेड ग्लास विंडो की मदद से डॉक्टर सुरक्षा घेरे में रहकर भी मरीज और चल रही प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से देख सकेंगे। यह वजन में हल्का है और पहियों की मदद से इसे कमरे में कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि पोर्टेबल रेडिएशन बैरियर हमारी टीम के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा। यह न केवल डॉक्टरों और तकनीशियनों को रेडिएशन के खतरों से बचाएगा, बल्कि तनाव मुक्त होकर बेहतर उपचार करने में भी मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें