फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमकेयर के कार्ड बनवाने की तारीख 15 मई तक बढ़ाई गई है: डॉ. प्रकाश दरोच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हिमकेयर योजना में पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया है। पात्र लाभार्थी अब 15 मई तक लोकमित्र केंद्रों एवं निजी साइबर कैफे अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इस कार्ड के माध्यम से लाभार्थी कोविड-19 का इलाज करा सकेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को सीएमओ डॉ. प्रकाश दरोच ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में बताया कि शासन स्तर से अब निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में कोरोना वायरस का इलाज हिमकेयर योजना से किया जाएगा। बताया कि योजना के तहत अस्पताल में दाखिल होने पर परिवार के पांच सदस्यों को पांच लाख तक के फ्री इलाज की सुविधा मिलती है। हिमकेयर के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड बनाने की सुविधा लोकमित्र केंद्रों और निजी साइबर कैफे में उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि बीपीएल परिवारों के लिए निशुल्क पंजीकरण हिमकेयर योजना के अंतर्गत श्रेणियों को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम की दरें तय की गई हैं। उन्होंने बताया कि बीपीएल परिवार जो आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत नहीं हैं। पंजीकृत रेहड़ी वाले जो आयुष्मान भारत योजना में पजीकृत नहीं हैं,और मनरेगा के अंतर्गत जिन्होंने पिछले वर्ष 50 दिन या उससे अधिक कार्य किया है, से प्रीमियम नहीं लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एकल नारी, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग, 70 वर्ष की आयु से अधिक वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, मिड.डे मील कार्यकर्ता, दिहाड़ीदार,सरकारी, स्वायत्त संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी, अंशकालिक कार्यकर्ता, सरकारी, स्वायत्त संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी,अनुबंध कर्मचारी, सरकारी, स्वायत संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड एवं निगम के
विज्ञापन

कर्मचारी और आउटसोर्स कर्मचारी से केवल 365 रुपये और उपरोक्त के अतिरिक्त जो व्यक्ति नियमित सरकारी कर्मचारी या सेवानिवृत कर्मचारी नहीं है। केवल 1000 का प्रीमियत अदा कर योजना के अंतर्गत कार्ड बनवा सकता है।
इन केंद्रों पर कराएं नामांकन
उन्होंने बताया कि पंजीकरण योजना के अंतर्गत लोकमित्र केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर में नामांकन करने और दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए लाभार्थी से प्रीमियम के अतिरिक्त 50 रूपये का शुल्क लिया जाएगा। जिन लाभार्थियों के कार्डों की पॉलिसी अवधि समाप्त हो चुकी है या हो रही है। उन्हें वेबसाइट पर आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर और श्रेणी प्रमाण पत्र अपलोड करवा कर और निर्धारित प्रीमियम का भुगतान ऑनलाइन कर नवीनीकरण करवाना होगा। नवीनीकरण नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर भी करवाया जा सकता हैए जिसके लिए 50 रूपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें