फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरसात में सब्जियां के दामों में उछाल, फुलगोभी 70, मटर 139 रुपये किलो बिका

विज्ञापन
विज्ञापन
अदरक के 285 और टमाटर के 51 रुपये किलो दाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरसात के चलते जिले के बाजारों में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। अदरक 285 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं फूलगोभी 70 रुपये और मटर के दाम 139 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

बाजार भाव में आलू 25 रुपये, प्याज 40 रुपये, फूलगोभी 70 रुपये, बंदगोभी 31 रुपये, शिमला मिर्च 83 रुपये, करेला 56 रुपये, भिंडी 49 रुपये, पालक 70 रुपये, बैंगन 56 रुपये, टमाटर 51 रुपये, मूली 25 रुपये, फ्रासबीन 97 रुपये, हरी मिर्च 70 रुपये, खीरा 42 रुपये, कद्दू 42 रुपये, अरबी 43 रुपये, गाजर 56 रुपये, पपीता 74 रुपये, नींबू 124 रुपये, अनानास 118 रुपये प्रति किलो तक मिल रहे हैं। सेब (रॉयल डिलीशियस) 248 रुपये प्रति किलो के साथ सबसे महंगा रहा। इसके अलावा सेब (एचपी) 100 रुपये, अनार 310 रुपये, नाशपाती 186 रुपये, आम 100 रुपये,केला 91 रुपये प्रति दर्जन तक बिका। मशरूम (200 ग्राम पैक) 42 रुपये में उपलब्ध रहा। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित दरों पर ही खरीदारी करने और अधिक कीमत वसूलने की शिकायत संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें