फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घागस में हाई मास्ट लाइट स्थापित, 200 सोलर लाइटें लगेंगी

Wed, 11 Feb 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
विज्ञापन

विकास कार्यों को बताया जनहित में बड़ा कदम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर क्षेत्र के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि घागस बाजार में हाई मास्ट लाइट की स्थापना कर दी गई है। कहा कि यह स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग का परिणाम है। कहा कि घागस के लोगों ने बाजार में पर्याप्त रोशनी की मांग उठाई थी, जिसे अब स्वीकृति मिलने के बाद पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने बताया कि घागस मुख्य बाजार होने के कारण यहां रात के समय आवाजाही अधिक रहती है। मंडी और शिमला की ओर जाने वाले यात्रियों का यह प्रमुख पड़ाव है। ऐसे में अपर्याप्त रोशनी के कारण लोगों और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। हाई मास्ट लाइट लगने से अब बाजार क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश रहेगा, जिससे सुरक्षा और सुविधा दोनों में सुधार होगा। बंबर ठाकुर ने जानकारी दी कि घागस सहित छोटे-छोटे कस्बों में 200 सौर ऊर्जा (सोलर) लाइटें स्वीकृत करवाई गई हैं। ये लाइटें चरणबद्ध तरीके से स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा आधारित लाइटें पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ बिजली की बचत में भी सहायक होंगी। उन्होंने बताया कि कंदरौर में भी इसी प्रकार की सोलर लाइट लगाई गई है। कंदरौर में हाल ही में एक आभूषण की दुकान में दो बार चोरी की घटना सामने आई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई थी। सोलर लाइटें लगने से वहां भी रात के समय निगरानी और सुरक्षा में सुधार होगा। पूर्व विधायक ने कहा कि बिलासपुर शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे स्वीकृत करवाए गए हैं, जो अब पूरे शहर में स्थापित हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि इन कैमरों के लगने से चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में कमी आई है। ठाकुर ने इन सभी विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव क्षेत्र में जन सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने घाघस, कंदरौर और बिलासपुर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें