फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हिंदू सम्मेलन में लिया पंच परिवर्तन का संकल्प

विज्ञापन
लखनपुर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में प्रस्तुति देती महिलाएं। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
हिमुडा कॉलोनी लखनपुर में वक्ताओं ने सनातन के इतिहास व वर्तमान पर दी जानकारी
विज्ञापन

-कॉलोनी की भजन मंडली की शिवा और अन्य महिलाओं ने प्रस्तुत किए भजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमुडा कॉलोनी लखनपुर-बिलासपुर के सामुदायिक भवन में समाजसेवी गंगाराम वर्मा के संयोजन में हिंदू सम्मेलन हुआ, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त विद्युत सहायक अभियंता बीपी शर्मा ने की, जबकि केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा के सहायक प्रोफेसर एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह उत्तर क्षेत्रीय कार्यवाह डॉ. किस्मत कुमार मुख्य वक्ता रहे।
मुख्य वक्ता डॉ. किस्मत कुमार ने हिंदू शब्द के अर्थ, सनातन परंपरा के इतिहास और वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार के त्याग और संघर्ष का उल्लेख करते हुए संघ के शताब्दी वर्ष पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संघ के 35 सहयोगी संगठन राष्ट्र हित में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन राष्ट्र निर्माण के लिए समाज में लाए जाने वाले पांच प्रमुख बदलावों का संकल्प हैं। इसमें स्व-बोध, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य शामिल हैं। इन उद्देश्यों के माध्यम से अपनी संस्कृति और इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वदेशी को अपनाने, जातिगत भेदभाव समाप्त करने, पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने, पौधरोपण व जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा नागरिकों को अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान कॉलोनी की भजन मंडली की शिवा और अन्य महिलाओं ने प्रस्तुति दी। कोठीपुरा स्कूल के छात्र नीरज ने दीपचंद राजा लोको ब्याणे कुल्लूए जो आया बिलासपुरी गीत प्रस्तुत किया। छात्र साहिल ने भजन और अंशुल व साथियों ने वाद्ययंत्रों की प्रस्तुति दी। सरस्वती विद्या मंदिर लखनपुर की छात्राओं गुंजन, शिवानी और दिवानी ने जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा’ देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष बीपी शर्मा ने मुख्य वक्ता डॉ. किस्मत कुमार एवं उपस्थित हिंदू समाज का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार जताया। सम्मेलन का समापन सहभोज के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें