फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरमाणा में जांचा ट्रक चालकों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
-ट्रकर परियोजना बरमाणा ने आयोजित किया शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ट्रकर परियोजना बरमाणा ने मंगलवार को बरमाणा में ट्रक चालकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. विवेक चंदेल ने ट्रक चालकों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी।
विज्ञापन

परियोजना से राजेश शर्मा ने बताया कि लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन जिले में एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता के क्षेत्र में काम कर रही है। इसके साथ परामर्शदाता सुरेंद्र कुमार ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशे के गर्त में धंसती जा रही है। इसका एकमात्र कारण यह है कि युवाओं को सही जानकारी सही समय पर नहीं मिल रही है। देश का उज्जवल भविष्य युवाओं पर टिका होता है। अगर देश की युवा पीढ़ी ही गलत रास्ते में जाने लगे तो निश्चित ही उनका भविष्य अंधकार में चला जाता है। युवा वर्ग को जिंदगी के हर पहलू को जीने की इच्छा होती है। युवा वर्ग नशे को अपनी शान समझते हैं। वह शराब, गुटका, तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट का नशा करते हैं। उनकी पार्टी नशे के बगैर अधूरी है। उन्होंने बताया कि आजकल सुइयों के प्रयोग से नशा लेने का प्रचलन चला हुआ है। आजकल के युवा इस नशे की लत के आदी होते जा रहे हैं। इससे सुइयों के सांझे प्रयोग की संभावना बढ़ जाती है। यदि कोई सुइयों का समूह में इस्तेमाल कर रहा है तो उसको एचआईवी और हेपेटाइटिस बी और सी होने का खतरा बढ़ जाता है। परियोजना की ओर से बिलासपुर में नशे के प्रति युवाओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। ताकि नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को नशे के अंधकार से मुक्त किया जा सके। इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा और जगदीश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें