-शिवा कॉलेज की ओर से लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
-चिकित्सकों ने लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत भटेड़ में शिवा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगया गया। शिविर में करीब 272 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
जानकारी देते हुए शिवा ग्रुप के संस्थापक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, अनिद्रा, पथरी, थायराइड, गैस, मानसिक तनाव, पाचन समस्या, त्वचा संबंधी रोग, एलर्जी, ईएनटी, रोग, गठिया व स्त्री संबंधी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं व फार्मासिस्ट भी उपलब्ध रहे। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान लोगों को निशुल्क दवाइयां भी बांटी गईं। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी कि मौसम परिवर्तन हुआ है। इस कारण बीमारियों की चपेट में लोग जल्दी आ जाते हैं। इनसे बचाव के लिए सावधानी बरतें। विशेषकर बच्चों का ध्यान रखें। पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि संस्थान करीब छह वर्ष से निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस दौरान 200 से अधिक शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। शिवा ग्रुप का उद्देश्य यही है कि हर व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ मिले। साथ ही क्षेत्र की हर पंचायत में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में किसी भी आम व्यक्ति को दिक्कत न हो। शिविर में डॉ. एसपी गांधी, डॉ. शिखा, डॉ. ज्योत्स्ना, डॉ. उन्नी कृष्णन, डॉ. प्रतिभा ने सेवाएं दी। इस मौके पर गाहर पंचायत प्रधान तारा चंद, गतवाड़ पंचायत प्रधान नवल बजाज, उप प्रधान अजय शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
बिलासपुर के भटेड़ में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते लोग । जाग