फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डायरिया रोकथाम को लेकर घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य टीमें, करेंगी जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर, दो माह चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में भोजन जल्दी खराब होने से संक्रमण फैलने का बढ़ जाता है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गर्मी और बरसात के मौसम में बढ़ने वाले डायरिया के मामलों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में दो माह का विशेष जागरूकता एवं रोकथाम अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। 1 जून से शुरू होने वाले इस अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान करेंगे और लोगों को बीमारी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करेंगे।
बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीमें गठित की गई हैं, जो घरों में जाकर लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाएंगी। अभियान के दौरान जरूरतमंद लोगों को ओआरएस के पैकेट, जरूरी दवाइयां और टेबलेट वितरित की जाएंगी ताकि शुरुआती स्तर पर ही डायरिया पर नियंत्रण पाया जा सके। विभाग ने लोगों से विशेष रूप से बासी भोजन और दूषित पानी के सेवन से बचने की अपील की है। गर्मी के मौसम में भोजन जल्दी खराब होने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में साफ-सफाई और खानपान में सावधानी बेहद जरूरी है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी लोगों को हाथ धोने की सही आदत, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, खुले में रखे खाद्य पदार्थों से बचाव और बच्चों की विशेष देखभाल के बारे में भी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि जिले में डायरिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो माह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मचारी गांव-गांव तक जाकर डायरिया मरीजों का पहचान करके उन्हें दवाइयां देंगे। यदि किसी व्यक्ति को लगातार उल्टी-दस्त, कमजोरी या डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाए, ताकि समय पर उपचार मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें