फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वस्थ जीवन और आर्थिक सशक्तीकरण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स में यूथ कॉन्क्लेव में 100 विद्यार्थियों, फैकल्टी वकर्मचारियों ने लिया भाग
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और आत्मविश्वास बढ़ाने पर हुईं गतिविधियां
कलर और बैलून थेरेपी के जरिए युवाओं को कराया गया व्यावहारिक अनुभव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में युवाओं के समग्र स्वास्थ्य, मानसिक सुदृढ़ता और वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से युवा जोश-यूथ कॉन्क्लेव ऑन होलिस्टिक हेल्थ एंड फाइनेंशियल वेलबीइंग का आयोजन किया गया। सम्मेलन में युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ भावनात्मक रूप से मजबूत, आत्मविश्वासी और आर्थिक रूप से जागरूक बनने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में करीब 100 विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन एम्स बिलासपुर के माइंडस सेल ने एम्स ऋषिकेश के सोशल आउटरीच सेल के सहयोग से किया। एएमएफआई और सेबी इसके नॉलेज पार्टनर रहे।
कार्यक्रम में एआईआईएमएस ऋषिकेश के अतिरिक्त प्रोफेसर और युवा जोश के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार ने युवाओं के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर संवाद किया। उन्होंने भावनात्मक संतुलन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। सम्मेलन में एएमएफआई के वरिष्ठ सलाहकार सूर्यकांत शर्मा ने वित्तीय कल्याण और व्यक्तिगत धन प्रबंधन विषय पर जानकारी दी। उन्होंने वित्तीय साक्षरता, जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार और भविष्य के लिए दीर्घकालिक वित्तीय योजना बनाने के महत्व से प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में एम्स बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. दलजीत सिंह, एवीएसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) और डीन एकेडमिक्स डॉ. रुपाली पारलेवार सहित वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में एएमएफआई के वरिष्ठ सलाहकार सूर्यकांत शर्मा ने वित्तीय कल्याण और व्यक्तिगत धन प्रबंधन पर जानकारी दी। उन्होंने वित्तीय साक्षरता, जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार और दीर्घकालिक वित्तीय योजना के महत्व को समझाया। युवाओं को भविष्य की आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सही वित्तीय निर्णय लेने के प्रति जागरूक किया गया। इंटरैक्टिव यूवा जोश सत्र में कलर थेरेपी के माध्यम से भावनात्मक नियंत्रण, आत्मविश्वास निर्माण और बहुआयामी विकास से संबंधित गतिविधियां करवाई गईं। इसके अलावा बैलून थेरेपी के माध्यम से मन और विचारों के नियमन से जुड़े अभ्यास कराए गए। गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक संतुलन को व्यावहारिक तरीके से समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें