फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एंबुलेंस सेवा, सामुदायिक शालिका और डेंटल एक्सरे प्लांट का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता स्वास्थ्य केंद्र में विधायक ने 22 लाख की लागत की तीन सुविधाओं का किया उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं/झंडूता (बिलासपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में शुक्रवार को विधायक क्षेत्रीय विकास निधि के तहत करीब 22 लाख रुपये की लागत से तीन नई सुविधाओं का लोकार्पण किया गया। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने विधायक एंबुलेंस सेवा, सामुदायिक शालिका और डेंटल एक्सरे प्लांट का लोकार्पण किया।
इन सुविधाओं के शुरू होने से झंडूता क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिलने की उम्मीद है। विधायक एंबुलेंस सेवा शुरू होने से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। वहीं, डेंटल एक्सरे प्लांट की सुविधा उपलब्ध होने से दांतों से संबंधित मरीजों की जांच स्वास्थ्य केंद्र में ही हो सकेगी। सामुदायिक शालिका भी मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए उपयोगी साबित होगी। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई सुविधाओं का लाभ झंडूता क्षेत्र की जनता को मिलेगा और स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं में भी विस्तार होगा। इस मौके पर पद्मश्री हरीमन, एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा, विकास खंड अधिकारी संजीव पुरी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें