फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वाइन फ्लू से व्यक्ति की मौत के बाद सायर गांव में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
सायर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
पूरे गांव में करवाया सैनिटाइजेशन, सीएमओ बोले- घबराने की जरूरत नहीं, लक्षणों को लेकर रहें सतर्क
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ग्रामीणों को बचाव के उपाय बताए ग्रामीणों को मास्क बांटे


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत डोभा के सायर गांव में स्वाइन फ्लू (एच1 एन1) से एक व्यक्ति की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। सायर निवासी व्यक्ति का आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा था, जहां स्वाइन फ्लू के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मार्कंड विकास खंड की स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे गांव में सैनिटाइजेशन करवाया। इसके साथ ही मृतक के परिवार से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी। टीम ने गांव के लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क भी वितरित किए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव में लोगों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान किसी भी ग्रामीण में बुखार के लक्षण नहीं पाए गए। टीम ने लोगों को स्वाइन फ्लू के संभावित लक्षणों और इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों को मास्क का इस्तेमाल करने, नियमित अंतराल पर साबुन से हाथ धोने और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ से बचने और संक्रमण की आशंका होने पर विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि किसी व्यक्ति को बुखार, शरीर में कमजोरी, अस्वस्थता या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण महसूस हों तो इसे सामान्य न समझें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सायर गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। गांव में लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ उन्हें आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन स्वाइन फ्लू के लक्षणों को लेकर सतर्क रहना जरूरी है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि बुखार, अस्वस्थता या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण सामने आने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें और चिकित्सकीय सलाह लें। समय पर जांच और उपचार से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बीमारी के संभावित लक्षणों पर नजर रखने और किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर समय पर उपचार लेने की सलाह दी। गांव में चलाए गए जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को मास्क वितरित करने के साथ संक्रमण से बचाव के उपाय भी बताए गए। विभाग ने ग्रामीणों से व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने, नियमित रूप से हाथ धोने और सार्वजनिक स्थानों पर आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने स्पष्ट किया कि स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने के बजाय सावधानी और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना अधिक जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें