फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ट्रक ड्राइवरों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Thu, 27 Nov 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एचआईवी-एड्स व यौन रोगों की रोकथाम पर दी जानकारी
विज्ञापन

स्वास्थ्य जांच के साथ दी गई सुरक्षा संबंधी उपयोगी सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की ओर से अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बागा में ट्रक ड्राइवरों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में ट्रक चालकों के स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उन्हें एचआईवी-एड्स एवं यौन रोगों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान डॉ. विवेक पवार ने ट्रक चालकों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया। परियोजना प्रबंधक राजेश शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति, शिमला के सहयोग से जिला बिलासपुर में जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बताया कि एचआईवी-एड्स का कोई स्थायी इलाज उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसके कारणों की पूरी जानकारी और सावधानी से इस बीमारी से बचाव संभव है। एचआईवी असुरक्षित यौन संबंधों, संक्रमित सुई के उपयोग, संक्रमित रक्त चढ़ाने तथा संक्रमित गर्भवती मां से बच्चे में फैलता है। शिविर में ट्रक ड्राइवरों को यौन रोगों के समय पर उपचार, पहचान और दवाओं के पूरा कोर्स करने की आवश्यकता पर भी जानकारी दी गई। साथ ही 1097 टोल-फ़्री नंबर पर एचआईवी संबंधी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करने का आग्रह किया गया। शिविर में डॉ. विवेक पवार, परामर्शदाता सुरेंद्र, स्वास्थ्य शिक्षक मीना, जगदीश एवं पीयर्स शिक्षक प्रवीण व जगदीश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें