फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयना देवी स्वास्थ्य केंद्र की गिरी छत, बाल-बाल बचे स्टाफ

Fri, 31 Mar 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नयना देवी बस अड्डा के पास बने स्वास्थ्य उप-केंद्र की सुबह सात बजे छत गिर गई। इस दौरान स्टाफ बाल-बाल बच गए। इन दिनों में श्री नयना देवी में मेले के कारण उप स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय भी स्टाफ की ड्यटी होती है। बताया जा रहा है कि छत गिरने के दो मिनट पहले ही स्टाफ कमरे से बाहर निकले थे। इस कारण वह इसकी चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन


श्री नयना देवी जी स्थित नए बस अड्डे में एचआरटीसी टिकट काउंटर भवन में मंदिर प्रशासन द्वारा मेडिकल चेक पोस्ट लगाया गया था। जिस समय हादसा हुआ उस समय वहां पर डॉ. अर्चना, फार्मासिस्ट नील पंकज तथा रमना शर्मा स्टाफ नर्स, पवन कुमार तथा मेडिकल ऑफिस डॉ. रवि तथा प्रेमलाल ठाकुर तथा एंबुलेंस ड्राइवर कैलाश कुमार उपस्थित थे।

जर्जर हालत भवन में छत एक बांस के सहारे टिकाया गया था। इसके बावजूद प्रशासन ने रिस्क उठा कर यहां पर मेडिकल चेक पोस्ट खोल दिया। अगर हादसा बड़ा होता तो इसके लिए जिम्मेदार किसे ठहराया जाता।
विज्ञापन


यह टिकट काउंटर नगर परिषद का है तथा वर्षों से इसकी मरम्मत नहीं हुई है। जब भी नवरात्र आते हैं तो नगर परिषद सभी निजी भवन तथा सरकारी भवनों को नोटिस देते हैं कि कोई भी यात्री यहां न ठहराएं। इसके विपरीत नगर परिषद के ही कई दुकानें जर्जर हालत में है।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद शर्मा ने कहा कि यह भवन एचआरटीसी को दिया गया है। कई बार उन्हें नोटिस भी दिया गया कि वह खाली करें। उन्होंने कहा कि इसमें नगर परिषद की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

उधर, मंदिर अधिकारी मदन लाल चंदेल ने कहा कि कोई नुकसान नहीं हुआ है। मात्र एक कुर्सी टूटी है। जैसे ही उन्हें सूचना मिली तुरंत उन्होंने वहां से मेडिकल सेंटर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें