फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी चिकित्सक के सहारे चल रहा पीएचसी गेहड़वीं

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) गेहड़वीं अस्थायी चिकित्सक के सहारे चल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में हर सप्ताह चिकित्सक डेपुटेशन पर भेजा रहा है। चार माह से चिकित्सक का पद खाली है। लोगों ने अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गेहड़वीं में जांगला, बैरिमियां, दाड़ी बाड़ी, श्री बडोल देवी, डाहाड, गेहड़वीं सहित अन्य पंचायतों की करीब 15,000 आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। ग्रामीणों श्याम सिंह, हेमराज, सुरेश कुमार, प्यारे लाल, प्रकाश चंद, अरविंद, राकेश कुमार, ओंकार सिंह, दिनेश कुमार सहित अन्य लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गेहड़वीं में चिकित्सक की नियुक्ति करने की मांग की है।
उधर, खंड स्वास्थ्य अधिकारी झंडूता अरविंद टंडन ने बताया कि गेहड़वीं अस्पताल में चिकित्सक का पद खाली है। वहां पर डेपुटेशन पर चिकित्सक भेजा जा रहा है। चिकित्सक के खाली पद के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। शीघ्र ही चिकित्सक की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें