बिलासपुर। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में गिरावट आई है। लोग भी कोरोना के नियमों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। इसके चलते संक्रमण की दर में गिरावट आई है।
सोमवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2913 पहुंच गया है। वहीं 46 कोरोना संक्रमित का इलाज किया जा रहा है। सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सोमवार को खरोट से 70 वर्षीय व श्री नयना देवी जी से 35 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बताया कि सोमवार को रैपिड एंटीजन से 386 सैंपल लिए गए। इनमें से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को 23 सैंपल शिमला भेजे गए जिनमें 20 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं दो की रिपोर्ट आनी बाकी है।