फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राई रन में 75 हेल्थ केयर वर्कर का टीकाकरण

विज्ञापन
बिलासपुर अस्पताल में ड्राई रन के दौरान टीका लगातीं स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर/घुमारवीं। जिले में कोविड-19 टीकाकरण का क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्कंडेय और नागरिक अस्पताल घुमारवीं में ड्राई रन किया गया। इस दौरान हर बूथ पर 5-5 लोगों की टीम तैनात रही। प्रवेशद्वार पर वैक्सीनेशन ऑफिसर-1, होमगार्ड/पुलिस के एक सदस्य की तैनाती रही। पहचान पत्र जांचने के बाद हर लाभार्थी को वेटिंग रूम में 2 गज की दूरी पर अपनी बारी का इंतजार करने के लिए बैठाया गया। इन्हें बारी-बारी से कमरे में टीकाकरण के लिए भेजा गया। बीएमओ मार्कंडेय डॉ. श्याम वर्मा ने बताया कि ड्राई रन के दौरान वैक्सीनेशन अधिकारी ने कोविड ऐप पर व्यक्ति की पूरी जानकारी अपलोड की। जानकारी सही पाए जाने पर उसे वैक्सीनेटर ऑफिसर के पास टीकाकरण के लिए भेजा गया। जहां पर वैक्सीनेटर ऑफिसर ने कोविड का टीका लगाया और उसे टीके के बारे में जानकारी दी। अगले कमरे में भेज दिया जहां उसे आधे घंटे के लिए वैक्सीनेशन ऑफिसर की निगरानी में रखा गया। उन्होंने बताया कि प्रतिकूल प्रभाव (एडबर्स इफेक्ट) न होने के कारण उसे भेज दिया गया। इसके उपरांत चौथे वैक्सीनेशन ऑफिसर ने लाभार्थी को अगले टीके की दूसरी खुराक प्रक्रिया की जानकारी दी व लाभार्थी को उचित सलाह भी दी गई।
विज्ञापन

वहीं, सीएमओ डॉ. दड़ोच ने बताया कि जिले के सभी तीनों स्थानों पर ड्राई रन के दौरान 25-25 हेल्थ केयर वर्कर का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद किसी भी प्रतिकूल प्रभाव से निपटने के लिए एईएफआई किट की व्यवस्था सभी तीनों स्थानों पर की गई। आपात स्थिति से निपटने के लिए 108 एंबुलेंस की भी तैनाती की गई थी। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर कोविड टीकाकरण के लिए पूरी तरह से तैयार है। ड्राई रन का आयोजन नागरिक अस्पताल घुमारवीं में बीएमओ अभिनीत शर्मा, मार्कंडेय में बीएमओ डॉ. श्याम वर्मा की अगुवाई में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें