फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले कोरोना के दो नए मामले, 2897 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। कोरोना की टेस्टिंग बढ़ने के बाद भी बहुत कम लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले जिले में कोरोना के 90 केस सामने आए थे। लेकिन अब जिले से कोरोना का कहर थमता नजर आ रहा है। मंगलवार को कोरोना के सिर्फ दो मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिले में पहले हर रोज 300 के करीब सैंपलिंग की जाती थी। इसमें रोजाना औसतन 30 संक्रमित पाए जाते थे। अब स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग को बढ़ा दिया है। अब हर रोज करीब 600 लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। अब सिर्फ करीब 5-6 केस संक्रमित पाए जा रहे हैं। वहीं इन दिनों कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। जिले में मंगलवार को कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। वहीं जिला में संक्रमितों का आंकड़ा 2897 पहुंच गया है। अभी तक 87 लोगों का इलाज चल रहा है। सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घुमारवीं से 32 वर्षीय व श्री नयना देवी से 53 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को रैपिड एंटीजन से 439 सैंपल लिए गए। इनमें 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंगलवार को 69 सैंपल शिमला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें