फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा कश्मीर सिंह के घर पर शोक जताने वालों की रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। दिल्ली में किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले बाबा कश्मीर सिंह के घर पर सोमवार को भी शोक जताने वालों की भीड़ रही। सभी ने परिजनों को सांत्वना दी और भाकियू नेताओं ने कश्मीर सिंह को शहीद का दर्जा दिलाने और पांच करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दिलाने की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बीना भारद्वाज पसियापुरा गांव पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया। उन्होंने कहा कि बाबा जी को सभी हमेशा याद करेंगे। उनके साथ रजनी भारद्वाज, रामानंदन शर्मा, कमल शर्मा, संजीव शर्मा, ललित पांडेय आदि मुख्य थे। भाकियू अंबावता के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी सोमवार की दोपहर बाबा कश्मीर सिंह के आवास पर तमाम किसानों के साथ पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाकर कहा कि वह सरकार से मांग करेंगे कि बाबा कश्मीर सिंह को शहीद का दर्जा दिया, मुआवजे के रूप में पांच करोड़ रुपये देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने आदि मांगे करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी, युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिम रजा आदि मुख्य थे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष मोहम्मद याकूब खां, सपा नेता अनीता यादव भी पहुंची और शोक जताया। इसके अलावा सीमांत प्रदेश उत्तराखंड से भी कई नेताओं ने पहुंचकर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें