बिलासपुर। जिले में शनिवार को कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं। 33 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। वहीं जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2883 पहुंच गया है। अभी तक 109 लोगों का इलाज चल रहा है।
सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि श्री नयनादेवी जी से 47 वर्षीय, बेहल से 45 वर्षीय, चित्रकूट से 72, 34, 51, 35, 34, 47 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉ. दड़ोच ने बताया कि वीरवार को रैपिड एंटीजन से 549 सैंपल लिए गए। इनमें 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शनिवार को आईजीएमसी भेजे गए 127 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।