बिलासपुर। भगेड़ के 69 वर्षीय कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की नेरचौक के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। वहीं, जिले में रविवार को कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं। वहीं 5 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 2836 पहुंच गया है। अभी तक 247 लोगों का उपचार चल रहा है।
सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि हिम्मर से 59, 32 वर्षीय, करलोटी से 29 वर्षीय, रैली से 73 वर्षीय, बरठीं से 35, 39, 40, 78 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
डॉ. दड़ोच ने बताया कि शनिवार को रैपिड एंटीजन से 189 सैंपल लिए गए। किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। शनिवार को आईजीएमसी शिमला भेजे गए सैंपलों में से 8 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं रविवार को आईजीएमसी भेजे गए 194 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।