बिलासपुर। जिले में श्री नयनादेवी जी क्षेत्र के उत्तपर गांव के एक व्यक्ति की चंडीगढ़ अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। वहीं मंगलवार को 19 नए मामले सामने आए हैं। 25 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, बिलासपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2726 पहुंच गया है। वहीं 217 एक्टिव केस हैं।
सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि दकड़ी से 54 वर्षीय, गुलां से 50 वर्षीय, देहरा से 22 वर्षीय, तनबोल से 40 वर्षीय, करयाड़ से 60 वर्षीय, कोसरियां से 55 वर्षीय, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बिलासपुर शाखा से 37 वर्षीय कर्मचारी, छड़ोल से 35 वर्षीय, सिनेमा कॉलोनी से 46 वर्षीय, नारल से 38 वर्षीय, सुन्हानी से 3, 58, 3, 28, 30 वर्षीय, खैरियां भराड़ी से 15, 39 वर्षीय पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है। मंगलवार को रैपिड एंटीजन से 316 सैंपल लिए गए थे। इनमें 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं सोमवार को लिए गए सैंपलों में से 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 241 सैंपल शिमला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।