फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीर खड्ड के चैनेलाइजेशन की डीपीआर बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। बिलासपुर जिले के तहत बहने वाली सीर खड्ड के चैनेलाइजेशन की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद जल्द ही इस खड्ड पर चैनेलाइजेशन का कार्य शुरू हो जाएगा। सीर खड्ड में करीब तीस किलोमीटर के हिस्से में चैनेलाइजेशन का काम होना है। इससे क्षेत्र के किसानों की करीब 360 हेक्टेयर भूमि जल कटाव से बच जाएगी। किसानों के लिए यह चैनेलाइजेशन बहुत बड़ी सौगात लेकर आएगा।
विज्ञापन

जिले के किसानों के लिए सीर खड्ड भाग्य रेखा की तरह है। इस खड्ड के किनारे सैकड़ों किसान नकदी फसलें और सब्जियों की पैदावार करते हैं। इस खड्ड से किसानों के लिए आय के साधन उपलब्ध हैं। लेकिन बरसात में भारी उफान के कारण इस खड्ड के किनारे से हर वर्ष सैकड़ों हेक्टेयर उपजाऊ भूमि बह जाती है और किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। मंडी जिले के जाहू से लेकर बिलासपुर जिले के बम्म तक चैनेलाइजेशन का कार्य करीब 24 करोड़ की लागत से 5 वर्ष पहले हो चुका है। वहीं बरछवाड़ से बलघाड़ तक के लिए भी केंद्र सरकार बजट मुहैया करवा चुकी है। लेकिन बिलासपुर जिले के तलवाड़ा से लेकर बलघाड़ तक करीब 30 किलोमीटर के हिस्से में चैनेलाइजेशन नहीं हुआ है। इसके लिए विभाग ने 152 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार करके केंद्र सरकार को भेज दी है।
केंद्र सरकार के सेंटर वाटर कमीशन से बजट मुहैया होते ही खड्ड के 30 किलोमीटर के हिस्से में चैनेलाइजेशन का कार्य शुरू हो जाएगा। इस चैनेलाइजेशन से किसानों की करीब 360 हेक्टेयर भूमि जल कटाव से बचेगी व किसानों के आय के साधन मजबूत होंगे।
विज्ञापन

बाक्स
केंद्र से मंजूरी मिलते ही शुरू होगा कार्य : सतीश कुमार
अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग सतीश कुमार ने बताया कि सीर खड्ड के 30 किलोमीटर हिस्से के चैनेलाइजेशन के लिए डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी गई है। केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
बाक्स
खड्ड का चैनलाइजेशन बेहद जरूरी : राजेंद्र गर्ग
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि बिलासपुर जिले के किसानों के लिए सीर खड्ड का चैनेलाइजेशन बेहद जरूरी है। इसके लिए विभाग से डीपीआर तैयार करवा दी गई है। खड्ड का चैनेलाइजेशन होने से किसानों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। प्राथमिकता के आधार पर इस कार्य को करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें