बिलासपुर। जिले में बिना लाइसेंस चल रहे शराब ठेकों पर कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने ठेकेदारों को नोटिस भी जारी किया हुआ था और जल्द लाइसेंस बनाने के आदेश जारी किए थे। लेकिन ठेकेदारों ने लाइसेंस नहीं बनवाए। इस पर विभाग अब कार्रवाई कर रहा है।
सोमवार को फूड एंड सेफ्टी विभाग ने जिले के शराब ठेकों का औचक निरीक्षण किया है। मौके पर शराब के चार सैंपल भी भरे हैं। वहीं एक ठेकेदार का चालान भी किया है। फूड एंड सेफ्टी सहायक आयुक्त महेश कश्यप ने बताया कि शराब ठेकेदारों को लंबे समय से लाइसेंस बनाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। निरीक्षण के दौरान ठेकेदारों ने लाइसेंस नहीं बनवाए थे। ऐसे में विभाग ने कार्रवाई कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक आयुक्त के अनुसार 5 लाख तक जुर्माना सहित 6 माह की कैद का प्रावधान है। आयुक्त ने बताया कि सोमवार को शराब के चार सैंपल भी एकत्रित किए गए है। जिन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बॉक्स...
80 प्रतिशत शराब ठेकों के नहीं हैं लाइसेंस
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 80 प्रतिशत शराब ठेकों में फूड एंड सेफ्टी विभाग की ओर से जारी होने वाला लाइसेंस नहीं है। जिले में 130 शराब के ठेके हैं।
बॉक्स
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिला में एक रम्म, दो विस्की सहित एक देसी शराब के सैंपल एकत्रित किए हैं। एक शराब ठेके का नियमों की अवहेलना करने पर चालान किया गया है।