फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में अंकिता प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वास्थ्य खंड घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत डंगार के गांव हरितल्यागर में किशोर स्वास्थ्य दिवस खंड स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश चंदेल की अध्यक्षता में मनाया गया।
विज्ञापन

खंड स्वास्थ्य शिक्षक घुमारवीं सुरेश चंदेल ने शिविर में आए बच्चों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक परिवर्तन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। चंदेल ने कहा कि किशोरावस्था संवेदनशील अवस्था होती है। इस अवस्था में बच्चा अच्छे व बुरे का परख करना सीखता है। चंदेल ने बताया कि ज्यादातर युवा आज बुरी संगत में फंसकर नशे की चपेट में हैं। बीड़ी, सिगरेट, शराब, भांग, गुटका खैनी, चिट्टा, दवाइयों के माध्यम से या इंजेक्शन के माध्यम से नशा करने की बात हो तो आज 85 प्रतिशत से ज्यादा युवा नशे की चपेट में आ गए हैं। नशा करने वाले व्यक्तियों को ज्यादातर मुंह का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, लीवर का कैंसर, हृदय रोग होता है। उन्होंने बताया कि जो आए दिन अपराध, बलात्कार, दुर्घटनाएं, चोरियां बढ़ रही हैं वह सब नशे के आदी लोग कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि किशोरावस्था में कुपोषण, कम वजन, खून की कमी अधिक मात्रा में पाई जा रही है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों में भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रथम स्थान पर अंकिता, द्वितीय स्थान पर सुनैना व तृतीय स्थान पर दीक्षा सोनी रही। भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नकद इनाम दिए गए। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मंजूला शर्मा ने किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता रखने की सलाह दी। किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक परिवर्तन के बारे में भी जागरूक किया। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता सुनीता धीमान, रेखा कुमारी, निर्मला देवी, सपना देवी व 56 बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें