फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, जिले में 33 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोरोना से जिले की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि 33 नए मामले सामने आए हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 2108 पहुंच गया है। अब तक 370 एक्टिव केस हैं। मलारी की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक में कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। मंगलवार को 40 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बिलासपुर के मलारी गांव की 70 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई है। वहीं एसीसी बरमाणा से 22, 26, 20, 21 वर्षीय, डीब हवानी से 63 वर्षीय, मानर से 4, 64 वर्षीय, पेहड़वीं से 36 वर्षीय, आरएच ओपीडी बिलासपुर से 20 वर्षीय, रेस्ट हाउस घुमारवीं से 45, 47 वर्षीय, ओयल से 70 वर्षीय व्यक्ति, जंगल झलेडा से 87 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 6 कोसरिंया से 47 वर्षीय महिला, ओयल से 71, 26 वर्षीय व्यक्ति, हारकुकार से 53 वर्षीय महिला, एसपी कार्यालय से 35, 52, 33, 31 वर्षीय पुलिस जवान, बदसौर से 22 वर्षीय युवक, पुलिस स्टेशन झंडूता से 52 वर्षीय पुलिस जवान, पनोह से 80 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं पुलिस स्टेशन तलाई से 35, 29, 45, 31 वर्षीय पुलिस जवान व फगोटी से 30 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट कर दिया गया है।
डॉ. दड़ोच ने बताया कि 299 लोगों के रैपिड एंटीजन से टेस्ट लिया गया। इनमें से 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को शिमला भेजे गए 31 सैंपलों में से 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को 76 सैंपल शिमला भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें