फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 39 नए मामले,

विज्ञापन
बिलासपुर के बस स्टैंड के पास लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करतीं महिला पुलिस कर्मी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। चुराड़ी के 84 वर्षीय बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज नेरचौक में कोरोना से मौत हो गई। जिले में सोमवार को कोरोना के 39 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 18 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमितों का आंकड़ा 2075 पहुंच गया है। जिले में अब तक 377 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बिलासपुर के चुराड़ी निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग की नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। उसे पॉजिटिव आने के बाद 27 नवंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं भगेड़ से 57, 49, 21, 57, 26, 51 वर्षीय व्यक्ति, परनाल से 74 वर्षीय व्यक्ति, कोटलु से 26 वर्षीय युवक, गोचर से 37 वर्षीय व्यक्ति, नोग से 63, 16, 51, 27 वर्षीय, सब सेंटर छत से 34 वर्षीय महिला कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं समाली से 7, 34, 11, 31 वर्षीय, नाली पलौण से 49, 18, 32, 15, 56 वर्षीय, सैंकली से 55, 37 वर्षीय, बरोटा से 20, 43, 11, 16 वर्षीय व पुलिस स्टेशन घुमारवीं से 31 वर्षीय पुलिस जवान संक्रमित पाया गया है। वहीं पनयाला से 37, 12, 3, 14 वर्षीय, पुलिस स्टेशन तलाई से 40, 36 वर्षीय पुलिस जवान, तलाई से 70 वर्षीय, जामली से 32 वर्षीय, मलारी से 43 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि इन सभी संक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट कर दिया गया है। डॉ. दड़ोच ने बताया कि 107 लोगों के रैपिड एंटीजन से टेस्ट लिया गया। इनमें से 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं रविवार को आईजीएमसी शिमला भेजे गए 72 सैंपलों में से 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सोमवार को 86 सैंपल शिमला भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट अभी आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें