फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं पहनना पड़ा महंगा, चार हजार के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोविड के बढ़ते हुए मामलों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस मास्क न पहनने वाले लोगों के चालान काट रही है। पुलिस कर्मचारी लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रहे हैं। बिलासपुर सदर पुलिस थाने की दो महिला कांस्टेबल हर दिन शहर का चक्कर लगाकर लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रही हैं। सदर पुलिस ने सोमवार को मास्क नहीं पहनने पर 4 लोगों के चालान काटकर चार हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोना के मामलों में प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। बिलासपुर में पिछले एक हफ्ते में करीब 200 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं अभी तक जिले में कोरोना से 18 मौतें हो चुकी है। कोविड-19 के मामलों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने घर से बाहर बिना मास्क निकलने पर रोक लगा दी है। वहीं सामाजिक स्थलों पर सामाजिक दूरी का भी पालन करवाया जा रहा है। बिलासपुर सदर थाना पुलिस की टीम दिन भर बाजार और बस अड्डा जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक कर रही है। थाना प्रभारी यशवंत ने बताया कि सदर पुलिस ने सोमवार को मास्क न पहनने पर चार लोगों का चालान कर चार हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें