फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी कार्यालय के 5 जवानों समेत 42 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में शनिवार को कोरोना के 42 नए मामले सामने आए हैं। इनमें बिलासपुर एसपी कार्यालय के पांच पुलिस जवान शामिल हैं। वहीं जिला में संक्रमितों का आंकड़ा 2008 पहुंच गया है। जबकि 345 एक्टिव केस हैं। शनिवार को जिले में 17 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। अभी तक जिले मेें कोरोना से 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि संक्रमितों में बिलासपुर के एसपी कार्यालय से 54, 53, 52, 39, 56 वर्षीय पुलिस जवान, देलग से एक साल का बच्चा, 51 वर्षीय महिला, लखनपुर से 63 वर्षीय व्यक्ति व 24 वर्षीय युवती, भगेड़ से 35, 35 वर्षीय व्यक्ति व महिला पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं साईं तलाई से 24 वर्षीय युवती, गांधी मार्केट से 99 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, लुहारवीं से 70 वर्षीय महिला, जिदेंरी से 33 वर्षीय व्यक्ति, रौड़ा सेक्टर से 31, 30, 69, 72 वर्षीय व्यक्ति, डीएवी स्कूल घुमारवीं से 31 वर्षीय कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं बागी से 30, 57, 64, 47 वर्षीय व्यक्ति व महिला, पलसेड से 42 वर्षीय व्यक्ति, बरमाण से 37 वर्षीय व्यक्ति, नोग से 29 वर्षीय युवक, भिंडरा से 52, 22, 58 वर्षीय व्यक्ति, टप्पर से 19, 71 वर्षीय, बैहरन से 59 वर्षीय, अंदरोली से 70, 70, 50, 75, 62, 41, 50, 62 वहीं पुलिस लाइन बिलासपुर से 56 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
डॉक्टर दड़ोच ने बताया कि सभी संक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट कर दिया गया है। बताया कि जिला में 231 लोगों के रैपिड एंटीजन से टेस्ट लिया गया। 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में से 17 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें