फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मामला सामने के बाद शहर को किया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। वामटा में एचआरटीसी के बस कंडक्टर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन ने शहर को सैनिटाइज किया। फायर बिग्रेड की गाड़ी से शहर को सैनिटाइज किया गया। सरकारी अमले ने सुबह गुरुद्वारा चौक के पास से शहर को सैनिटाइज करना शुरू किया। इसके बाद गांधी मार्केट और चंपा पार्क को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वामटा निवासी एचआरटीसी का बस कंडक्टर कोरोना पॉजिटिव आने से पहले बिलासपुर बाजार में घूम चुका है। इस दौरान वह शहर की कई दुकानों में जा चुका है। बताया जा रहा है एक ढाबे में भी भोजन कर चुका है। प्रशासन ने नियम अनुसार शहर के क्षेत्र को कटेंनमेंट व बफर जोन बनाया है। उक्त क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। उपायुक्त राजेश्वर गोयल बताया कि बाजार को सैनिटाइज किया गया है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। लोगों को जरूरत की सामग्री पहुंचाने के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें