फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडूता थाने में गालीगलौज और मारपीट को लेकर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर) झंडूता थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कोहिना के एक व्यक्ति ने गालीगलौज और मारपीट को लेकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोहिना के अश्वनी कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपनी पत्नी के साथ हैंडपंप से पानी भर रहे थे तो वहां पर एक व्यक्ति जो इनके चाचा इंद्र सिंह के घर में रहता है वो वहां पर खड़ा था। उन्हें इसका नाम और पता मालूम नहीं था। इसलिए उसका नाम और पता पूछा कि कहां के रहने वाले हैं तो वह जोर-जोर से गालीगलौज करने लगा तो उसकी आवाज सुनकर कुलदीप और विकास वहां पर आए तो तीनों लोगों ने गालीगलौज मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं तनयूर गांव के जगजीत ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि जब मैं अपने खेतों में काम कर रहा था तो मेरे साथ अनिल, संजीव और भागा देवी ने मेरे साथ गालीगलौज और मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना प्रभारी झंडूता प्रीतम चंद शर्मा कहा कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामले दर्ज कर लिए हैं। वहीं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें