फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाई में क्वारंटीन में रखे लोगों की संख्या 54 तक पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई(बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में क्वारंटीन केंद्र में लॉकडाउन की अवहेलना करने वालों की संख्या 54 हो गई है। उधर क्वारंटीन केंद्र में रखे लोगों को किसी तरह के संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें बाकायदा सैनिटाइज किया जा रहा है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को केंद्र में रखे सभी लोगों का बीपी, शुगर, बुखार आदि की जांच की गई जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए।
विज्ञापन

उधर क्षेत्र के लोगों ने बताया कि लॉकडाउन का पूरा पालन किया जा रहा है। कर्फ्यू में मिली 9 से 12 बजे की ढील में जरूरी समान खरीदने में भी कुछ ही लोग बाजार आए। बाजार में सन्नाटे के बीच हल्की आवाजाही रही। क्षेत्र में सब्जियों की सप्लाई सामान्य होने के बावजूद कम ही खरीदार आ रहे हैं।
उधर कलोल उपतहसील के नायब तहसीलदार रमेश धीमान ने बताया कि तलाई स्थित क्वारंटीन केंद्र में लॉकडाउन की अवहेलना करने वाले 54 लोग हो गए हैं। इसमें जिला कांगड़ा के 39, जिला हमीरपुर के 7, जिला ऊना के 2, जिला बिलासपुर के 5 और तेलंगाना के जिला मेदक निवासी 1 हैं। उन्होंने बताया कि क्वारंटीन केंद्र को सैनिटाइज किया जा रहा है तथा सभी की स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें