फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरसिंघी पंचायत से जिला अस्पताल पहुंचा कोरोना का संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की पंचायत मोरसिघीं के मस्धान में विदेश से लौटा युवक संदिग्ध पाया गया है। यह युवक 8 मार्च को ओमान से घर आया था। वहीं पिछले कई दिनों से युवक अपने रिश्तेदारों के संपर्क में भी आया है। युवक को पिछले कुछ दिनों से जुकाम और बुखार की समस्या है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मोरसिंघी के उपप्रधान रमेश गर्ग ने बताया कि युवक पिछले लगभग तीन सालों से ओमान में नौकरी कर रहा है और अपनी साली की शादी के लिए यहां आया था। युवक की पहचान रोहित वशिष्ठ (35) पुत्र रूपलाल के रूप में हुई है।
युवक शुक्रवार को कुठेड़ा अस्पताल में दवाई लेने गया था तथा अपना चेकअप करवाने की बात कर रहा था और डाक्टरों को एंबुलेंस के माध्यम से उसे जिला अस्पताल ले जाने को बोल रहा था लेकिन चिकित्सकों ने उसे सामान्य दवाई देकर वापस घर भेज दिया। जब युवक ने 108 पर इसके लिए कॉल की तो स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मौके पर आने से इंकार कर दिया लेकिन शनिवार को जैसे ही जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो तुरंत प्रभाव से संदिग्ध को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि संदिग्ध को जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वहीं अभी यह साबित नहीं हुआ है कि युवक कोरोना से संक्रमित है या नहीं। उसके लिए युवक की टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें