फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाई में चैत्र मेलों पर कोरोना वायरस का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई(बिलासपुर)। विश्वविख्यात सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में चल रहे चैत्र माह के मेलों पर कोरोना वायरस का साया साफ देखने को मिल रहा है। हालत ऐसी है कि सारा दिन मंदिर परिसर खाली रह रहा है। जबकि कारोबारी भी दिन भर ग्राहकों के इंतजार में बैठे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में है। सबका धंधा चौपट पड़ गया है। बसों में श्रद्धालुओं की कमी इक्का-दुक्का छोटे वाहन आ जा रहे हैं। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में चल रहे मेले में दो दिन थोड़ी बहुत भीड़ के बाद सुनसान हो गए हैं। हालांकि मंदिर प्रशासन ने मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक काउंटर खोला है जिस पर सभी की चेकिंग स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
तलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.दिव्यांश राणा ने बताया कि कोरोना वारयस की जांच के लिए शाहतलाई के प्रवेशद्वार पर एक काउंटर खोला गया है जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम श्रद्धालुओं की जांच करके उन्हें शाहतलाई में प्रवेश करने का प्रमाण पत्र दे रही है।
विज्ञापन

उधर मेला अधिकारी मुलतान सिंह वनियाल व थाना प्रभारी सतपाल शर्मा की अगुवाई में मेला क्षेत्र का दौरा किया तथा दुकानदारों को हिदायत दी कि तपोभूमि की स्वच्छता को बनाये रखने और सही ढंग से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नालियां साफ रखें। उन्होंने दुकानदारों को चेताया कि अगर उन्होंने सहयोग नहीं दिया तो नगर पंचायत उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी।
उधर, दुकानदार देशराज शर्मा, शेर सिंह, ईश्वरदास, सुशील कुमार, नीलम कुमार, चमन लाल,जरनैल सिंह, अयज कुमार, ओंकार सिंह का कहना है कि कोरोना वायरस के खौफ से बाबा जी के दर्शनों को कम संख्या में श्रद्धालुओं के आने से उनका धंधा चौपट हो गया है। रोजी रोटी के लाले पड़ गए हैं। परिवार का पालन पोषण करने की समस्या खड़ी हो गई है लेकिन श्रद्धालुओं का भीड़भाड़ से दूरी और सरकार की ओर से कोरोना को महामारी घोषित करना सही कदम है। अगर जिंदगी रही तो अगले साल भी दुकान दारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें