सिविल अस्पताल घुमारवीं में विधायक राजेन्द्र गर्ग बच्चे को दवाई पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभ
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वास्थ्य खंड घुमारवीं के अंतर्गत सिविल अस्पताल घुमारवीं में क्षेत्र के विधायक राजेंद्र गर्ग ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। गर्ग ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 1995 से चला है और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों से 2014 में भारत को पोलियो फ्री घोषित कर दिया है।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने 5 वर्ष की उम्र तक के बच्चों को पोलियो दवाई पिलाकर अपने बच्चों को इस लाइलाज बीमारी से बचाए रखने के साथ-साथ देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने में अपना बहुमूल्य सहयोग दें।
इस अवसर पर एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए बस स्टैंड घुमारवीं बूथ पर पुलिस कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं ताकि यात्रा कर रहे यात्रियों के बच्चों को पोलियो दवाई पिलाई जा सके।
खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अभिनीत शर्मा ने बताया कि खंड घुमारवीं में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 65 बूथ बनाए हैं जिनमें 260 कर्मचारी तैनात किए हैं। इस अवसर पर खंड स्वास्थ्य शिक्षक घुमारवीं सुरेश चंदेल, डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जगदीश चंद, प्रेम चंद, माया देवी, वीना जगोता, उर्मिला ठाकुर, वार्ड सिस्टर सुनीता देवी, सुरेश ठाकुर, राजेश कुमार, नवीन कुमार, नितेश कुमार उपस्थित रहे।