घुमारवीं में पोषण अभियान के अंतर्गत मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य।
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं में पोषण अभियान के अंतर्गत वृत्त के सभी पर्यवेक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी घुमारवीं रंजना शर्मा ने बताया कि बच्चे को मां का दूध कितना जरूरी है और मां का पहला पीला गाढ़ा दूध बच्चे के लिए अमृत समान है। इस दूध को पिलाने से बच्चे के शरीर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है।
शर्मा ने बताया कि छह महीने तक बच्चे को मां के दूध के अलावा कुछ न दें क्योंकि मां के दूध में सभी प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जिसकी बच्चे को जरूरत होती है। 6 महीने के बाद बच्चे को पूरक आहार शुरू करना चाहिए ताकि बच्चा कुपोषित न हो सके। प्रशिक्षण में वृत्त के सभी पर्यवेक्षकों को आदेश दिया कि अपने-अपने वृत्त के अंतर्गत आने वाली सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इसके बारे में बताएं ताकि बच्चों को कुपोषित होने से बचाया जा सके।