फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बताए नशे से होने वाले नुकसान

विज्ञापन
दसगांव स्कूल में बच्चों के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे और अन्य। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दसगांव में बिटिया फाउंडेशन की टीम ने विद्यालय में बच्चों को नशे के ऊपर जागरूक किया। सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में दसगांव के विद्यालय में बैरी राजदिया के प्रधान राजीव चंदेल, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान राजेश चंदेल व विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इन सभी ने बच्चों को नशे के बारे में जागरूक किया। इस कार्यक्रम में बिटिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा संख्यान भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी स्कूली बच्चों को नशे के बारे में जागरूक किया और नशे से दूर रहने की अपील की।
फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा संख्यान ने स्कूली बच्चों से नशे के बारे में पूछा कि किस तरह के नशे होते हैं तो बच्चों ने बताया कि फ्लूड, गंदी जुराबें , बूट पॉलिश, बीड़ी, सिगरेट, खैनी, तंबाकू आदि इसके अलावा भांग, अफीम, चरस, गांजा, चिट्टा इत्यादि नशे के रूप में प्रयोग होता है जिस पर उन्होंने बच्चों को इन नशों से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इनसे दूर रहने के बारे में अपील की। वहीं उन्होंने बच्चों के परिजनों से भी अपील की है कि वह अपने बच्चों की हर गतिविधियों पर नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम में पिंकी शर्मा, सतीश चंदेल, अर्पिता, अनीता, कांता, नीतू, सुनीता, वंती देवी, सोमा, चंपा आशा आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें