फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस मेले में दिव्यांगजनों को दिए जाएंगे व्हील चेयर और कृत्रिम अंग

विज्ञापन
बिलासपुर में रैडक्रास मेले को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त राजेश्वर गोयल। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। आगामी माह में आयोजित किए जाने वाले रेडक्रॉस मेले के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त राजेश्वर गोयल की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला में रेडक्रॉस गरीब और असहाय लोगों की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में रेडक्रॉस सोसायटी के स्थायी सदस्य बनने का आग्रह किया ताकि जरूरतमंद लोगों की रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से सहायता की जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि रेडक्रॉस एक ऐसी संस्था है जो गरीबों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। इस वर्ष रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर व कृत्रिम अंग भी प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने राहुल गुप्ता मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट राजस्थान द्वारा संचालित निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं अनुसंधान केंद्र हनुमानगढ़ जंक्शन राजस्थान भेजने की कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने के लिए रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से क्षेत्रीय अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र बनाया गया है जिसमें नशे में संलिप्त युवाओं से काउंसलिंग की जाएगी तथा उन्हें नशे से मुक्ति पाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस अवसर पर संविधान दिवस के आयोजन को लेकर जिले के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था। उन्होंने बताया कि जिले में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से अनेकों गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पंचायतीराज, पर्यटन इत्यादि विभागों की ओर से ग्रामीण स्तर तक जागरूकता अभियान चलाएं जाएंगे।
विज्ञापन

इसके उपरांत प्रशासन में दक्षता लाने के बारे में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने आईपीएच विभाग को निर्देश दिए कि जिले में घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जहां फायर हाइड्रेंटस नहीं हैं वहां पर भी फायर हाइड्रेंटस स्थापित करने के लिए कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने जिले में वाहनों के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के लिए कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में केवी घुमारवीं, केवी बिलासपुर, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, मॉडल फार्म, रेलवे, काऊ सेंचुरी के अतिरिक्त अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर एडीएम विनय धीमान, एसडीएम रामेश्वर दास, शशिपाल शर्मा, विकास शर्मा, सुभाष गौतम, पीओ डीआरडीए संजीत सिंह के अतिरिक्त समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें