बिलासपुर। जिले में लोग तेजी से स्क्रब टायफस की चपेट में आ रहे हैं जिसमें बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। वहीं स्क्रब टायफस के अधिक मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने भी जिले के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में अलर्ट जारी कर दिया है।
विभाग ने साफ किया है कि कहीं भी स्क्रब टायफस का संदेह हो तो मरीज को जिला अस्पताल में जांच के लिए भेजें। वहीं विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि वह बार-बार बुखार आने की स्थिति में किसी प्रकार की कोताही न बरतें और डॉक्टरों की सलाह लेकर उपचार करवाएं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक क्षेत्रीय अस्पताल में स्क्रब टायफस के 220 मामले आ चुके हैं। हालांकि अस्पताल की लैब में स्क्रब टायफस का संदेह होने पर 1600 मरीजों को जांच के लिए भेजा गया था जिसमें अभी तक 220 मरीजों में स्क्रब टायफस पाया गया है।
जिला अस्पताल में अभी तक स्क्रब टायफस के 1600 सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं। इनमें से 220 मामले स्क्रब टायफस के पॉजिटिव आ चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस बीमारी से बचाव के लिए पूरे जिले में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चला रखा है। बावजूद उसके जिला अस्पताल में इतने मामलों का पॉजिटिव पाया जाना चिंता का विषय बना हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए हर स्तर पर कार्यक्रम विभाग की ओर से चलाए गए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर आशा वर्कर तक लोगों को घरों में जाकर इस बीमारी से बचने का उपाय बता रहीं हैं।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिला अस्पताल में अब तक स्क्रब टायफस के 220 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।
....