फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने लोगों को बताई पोषण की महत्ता

विज्ञापन
बड़गांव में स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूता रैली - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। बड़गांव स्कूल में पोषण माह के अंतर्गत विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर आसपास के गांवों में संतुलित आहार और पोषण की महत्ता बताई। इस दौरान रावमा पाठशाला बड़गांव जिला बिलासपुर में पोषण माह के अंतर्गत विद्यार्थियों को कुपोषण से होने वाली हानियों, स्वच्छता की अनिवार्यता, रक्त की कमी से होने वाली बीमारियों और उनके रोकथाम के बारे में रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की इस अनूठी पहल का स्वागत करते हुए विशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पाठशाला परिवार की ओर से डॉ. रमेश जसवाल, बलदेव ठाकुर, प्रशांत मनकोटिया, सतीश कुमार, मुनीषा, सोनिका, अनिल कुमार शर्मा, पुष्पा, अजय, ब्रह्मी, शकुंतला, घनश्याम, चमन लाल, मंदीप, किरण व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पवना, निशा, मोनिका इत्यादि ने शिरकत की।
अपने संबोधन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता बिमला ठाकुर ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाने व संतुलित आहार ग्रहण करने की सलाह दी। इस मौके पर विद्यालय की सभी छात्राओं के रक्त की जांच भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें