फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वॉलीबॉल में हरनोड़ा ने सिकरोहा को हराया

विज्ञापन
पंजगाईं स्कूल में शुरू हुई अंडर-19 प्रतियोगिता के शुभारंभ पर उपस्थित खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पंजगाईं स्कूल में शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

13 स्कूलों के 204 खिलाड़ी छात्र ले रहे हिस्सा


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जुखाला खंड की अंडर-19 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं में शुरू हुई। तीन दिनों तक चलने वाली खेलों में 13 स्कूलों के 204 खिलाड़ी छात्र भाग ले रहे हैं। समारोह में स्थानीय पाठशाला की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
खंड खेल प्रभारी अमरजीत ठाकुर ने बताया कि कबड्डी में बरमाणा ने धार-टटोह, जुखाला ने सुई सुराड़, पंजगाईं ने रानीकोटला को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वॉलीबॉल में हरनोड़ा ने सिकरोहा, मलोखर ने जुखाला को हराया। इससे पहले खेलों का शुभारंभ हिमुडा के निदेशक सदस्य जितेंद्र चंदेल ने झंडा फहराकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों को खेल भावना से खेलने का आह्वान भी किया। उन्होंने स्थानीय पाठशाला को खेलों के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से 15 हजार रुपये की राशि भेंट की। स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल चड्ढा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न, टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजीव, पंजगाईं पंचायत के उपप्रधान रवि कुमार, रविंद्र, ब्रह्मानंद शर्मा, अशोक ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य बसंत राम संधू, शिक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें