फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हरिदास पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घागस के बने प्रधान

विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घागस इकाई की नवनियुक्त कार्यकारिणी। संवाद
विज्ञापन
70 साल की आयु पूरी कर चुके पेंशनर सम्मानित
विज्ञापन

पेंशनर की देनदारियां जल्द अदा करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर सदर खंड के तहत घागस इकाई की बैठक प्रधान सदा राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में प्रधान सदा राम ठाकुर ने इकाई का आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा। इसे बाद में पारित कर दिया गया। इसके बाद इकाई के प्रधान ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए तीन वर्षों के लिए चुनाव करवाने की घोषणा की। चुनाव करवाने के लिए जिला महामंत्री चेतराम वर्मा को अधिकृत किया गया। चुनाव सर्वसम्मति से करवाए गए। इसमें हरिदास ठाकुर को प्रधान बनाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा लिखू राम संतोषी को वरिष्ठ उपप्रधान, सोहन लाल ठाकुर, श्याम लाल वर्मा को उपप्रधान, बाबू राम शर्मा को सचिव, सुखराम भाटिया को सहसचिव, संत राम वर्मा को वित्त सचिव, बक्शी राम भाटिया को लेखा परीक्षक, सदा राम ठाकुर को मुख्य सलाहकार और सुंका राम भाटिया को सलाहकार चुना गया। बैठक में 70 साल की आयु पूर्ण कर चुके सुरेंद्र पाल, धनी राम शर्मा, लेख राम, लाला राम पेंशनर को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला महामंत्री चेत राम वर्मा ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। पेंशनर हित में कार्य करने की सलाह दी।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान हरिदास ठाकुर, जिला सलाहकार जय कृष्ण शर्मा और जिला महामंत्री चेत राम वर्मा ने सरकार को चेताया कि समय रहते प्रदेश के पेंशनर की देनदारियां जो कि करोड़ों के हिसाब से लंबित हैं उनको जारी किया जाए। अधिकतर पेंशनर 1 जनवरी 2016 और 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्हें हर महीने हजारों के हिसाब से आर्थिक नुकसान हो रहा है। इससे सरकार के प्रति पेंशनर में भारी रोष पनप रहा है। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें